- धर्म परिवर्तन सहित छह मुकदमों में है आरोपी, एसआईटी सभी मामलों की विवेचना कर रही
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सामूहिक धर्मांतरण समेत छह मुकदमों में आरोपी शुआट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति आरबी लाल की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। पुलिस की ओर से गठित एसआईटी सभी मामलों की विवेचना कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च में 14 अप्रैल 2022 को सामूहिक धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रकरण में पादरी समेत 56 लोग नामजद थे। जांच के बाद कुलपति समेत 20 आरोपी बनाए गए।
इसके बाद दर्ज हुए मुकदमों में कुलपति समेत शुआट्स के कई प्रोफेसर, मिशन हॉस्पिटल के अधिकारी, कर्मचारी, वर्ल्ड विजन संस्था, मिशन यूपी हेड संस्था के आरोपी बनाए गए। शुआट्स के कुलपति प्रो. आरबी लाल को प्रयागराज पुलिस ने यूनिवर्सिटी परिसर से गिरफ्तारी किया। वहीं, सोमवार को जिले में दर्ज सभी छह मुकदमों की चार्जशीट एसआईटी ने कोर्ट में दाखिल की। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी आरबी लाल को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।