फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म के बाद युवती हत्या में तीन के खिलाफ चार्जशीट

Tue, 01 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लव जिहाद में फंसाकर युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और पिता व भाई के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है। पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 30 दिन में आरोप पत्र लगाया है। अब मुकदमे का फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चालू होगा।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती परिवार के साथ अहमदाबाद में रहती थी। वह 22 जून को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर स्थित एक मैरिज हाॅल गई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज निवासी ट्रेवल्स एजेंसी संचालक सिकंदर उर्फ सोनू मैरिज हाॅल पहुंचा था। मैरिज हाॅल से युवती को बुलाकर निर्माणाधीन मकान ले गया था। वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के विरोध में युवती को ईंट पत्थर से कूंचकर भाग निकला था। पुलिस ने सिकंदर को 25 जून को जेल भेजा था। इसके बाद 26 जून को युवती की मौत हो गई थी।
सिकंदर की ट्रेवल्स एजेंसी से युवती टिकट बुक कराती थी। तभी सिकंदर ने सोनू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया था। लव जिहाद का मामला आने पर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने, साजिश में शामिल परिवार को जेल भेजने, जल्द से जल्द आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की थी। पुलिस प्रशासन ने आरोपी के घर बुलडोजर चलाने के बाद सिकंदर के पिता इस्लाम उर्फ टिन्नू घोषी व भाई अलाउद्दीन को साजिश के आरोप में जेल भेजा। पुलिस ने युवती की 27 जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से मंगवाई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद चार्जशीट दाखिल की है। बिंदकी कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों के खिलाफ सारे साक्ष्यों के संकलन के साथ चार्जशीट दाखिल की गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द से सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें