फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: केंद्र सरकार की टीम ने नोन नदी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम ने यमुना तटवर्ती क्षेत्र में नोन नदी का निरीक्षण किया। कई जगह जलभराव व बरसात का पानी रोकने के प्रयासों पर ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर केंद्र सरकार की जल प्रहरी आयोजन समिति के सीईओ अमेमा सांडे और संयोजक अनिल सिंह ने नोन नदी का निरीक्षण किया। डीसी मनरेगा अशोक कुमार एवं बीडीओ विपुल विक्रम सिंह ने औरा निस्फी, सरहन खुर्द, भरषा, मानेपुर में पुनरुद्धार के बाद नदी के जलभराव के स्थान दिखाए। टीम ने बरसात का पानी रोकने के स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद जल संचय के लिए तैयार किए गए सराय धरमपुर में अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। पूर्व प्रधान राजेंद्र उत्तम प्रधान गंगाराम ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर एपीओ मुहम्मद सैफी, टीए सुरेंद्र वर्मा, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष आर्य कुमार पांडे, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें