फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने 156 कर्मियों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

Mon, 27 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव ड्यूटी से गायब रहने वाले पीठासीन, मतदान अधिकारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना तेज किया है। ऐसे 156 अधिकारियों, कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। सभी से सीडीओ सी.इंदुमति ने स्पष्टीकरण तलब किया है। बता दें कि चुनाव में व्यवस्था ठीक चले, इसके लिए मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिक भी शामिल थे। सीडीओ ने बताया कि 22 फरवरी को विज्ञान भवन में पोलिंग पार्टी प्रस्थान के समय 156 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी गायब थे। इनको चुनाव ड्यूटी पहले से रिसीव करा दी गई थी। फिर भी पोलिंग पार्टी रवाना होने के समय ये नहीं पहुंचे थे। इससे पार्टियों को पोलिंग के लिए रवाना करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इन सभी को चिन्हित कर उनके विभागीय अफसर को भी सूचना दे दी गई है। यदि समय रहते संतोषजनक जवाब नहीं आया तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें