फतेहपुर। वार्ड 22 ईसाइनपुरवा की नई बस्ती में 40 लाख की लागत से सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने का लिए दो सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। 30 एलईडी लाइटें लगवाकर प्रकाश व्यवस्था चौक चौबंद की जाएगी।
अमर उजाला ने 24 जनवरी के अंक में ईसाइनपुरवा वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर को संज्ञान लेते हुए नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने टीम के साथ शुक्रवार को वार्ड का भ्रमण किया।
वार्ड में सफाई व्यवस्था देखकर उन्होंने खुशी जताई और मौके पर मौजूद सफाई नायक को नालियों की सिल्ट सफाई पर और ध्यान देने के निर्देश दिए।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि ईसाइनपुरवा की पुरानी बस्ती में लगभग सभी सड़कें पक्कीहैं। नई बस्ती की सड़कें कच्ची हैं।
नई बस्ती में 40 लाख की लागत से दो सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। आबादी के मध्य पेयजल व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।
यहां पर दो सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 30 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
नई बस्ती की अन्य कच्ची सड़कों को पक्की कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन से बजट मांगा जाएगा।
इस मौके पर मौके पर मौजूद प्रकाश निरीक्षक दिलशाद अली, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, सभासद प्रतिनिधि मुन्ना बाजपेयी मौजूद रहे।
24 जनवरी को अमर उजाला में पेज चार पर प्रकाशित खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR