फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक को पीटकर नकदी, अंगूठी लूटी

Tue, 25 Apr 2023 06:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन भाइयों के खिलाफ अनुसूचित जाति के युवक को पीटकर नकदी, अंगूठी लूटने का आईजी के आदेश पर असोथर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

असोथर थाने के जरौली गांव निवासी राजेश कुमार ने एफआईआर में बताया है कि 31 जनवरी 2023 की रात शादी समारोह से घर लौट रहा था। घर के पास गांव के सगे भाई भूपेंद्र सिंह उर्फ भुट्टू, जितेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द बोले। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर लाठी डंडे से पीट दिया। इससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई।
उसकी जेब से 10 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा। दूसरे दिन उसने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें