फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टेक्नीशियन के कमरे का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौडगरा। रेलवे कालोनी में टेक्नीशियन के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। टेक्नीशियन मंगलवार रात घर लौटा तो चोरी का पता लगा। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस ने चोरी के एक मोबाइल के साथ संदिग्ध नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस जल्द ही बाकी चोरों को पकड़ सामान बरामदगी का दावा कर रही है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पर दीपेंद्र कुमार पटेल सरकारी कमरा नंबर-21 बी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी तैनाती रेलवे टेलीकॉम विभाग में टेक्नीशियन के पद पर है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले परिवार के साथ साले की शादी में शामिल होने प्रयागराज के करछना गए थे। वह मंगलवार रात घर लौटे। दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे की अलमारी में रखी नकदी, सोने के बाले, अंगूठी समेत 60 हजार कीमत के जेवर, एंड्रायड मोबाइल, ड्रिल मशीन, टूल्स गायब थे।
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार सुबह चौकी में तहरीर दी। चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर मौके पर जांच करने पहुंचे। पुलिस ने एक संदिग्ध किशोर को पकड़ा है। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद होने की चर्चा सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें