फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज बस में रखे बैग से नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज से शहर आ रही एक महिला के बैग से शातिरों ने नकदी और जेवरात पार कर दिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज कृष्णा नगर कॉलोनी अस्थायी निवासी कृष्णा सिंह की पत्नी कंचन देवी गुजरात प्रांत न्यून अरोड़ा की रहने वाली हैं। वह वर्तमान में कोलकाता के फोर्ट विलियम प्रिंसेफ घाट में रहती हैं। प्रयागराज से बुधवार को रोडवेज बस शहर आ रही थीं। खागा के पास बस में भीड़ की वजह से बैग बस में ड्राइवर की सीट के पास रखा था। ज्वालागंज बस अड्डे में उतरते समय बैग देखा। बैग से सोने की एक चेन, मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी और 35 हजार रुपये गायब थे। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें