संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षपालपुर। किसान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवरात समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर निवासी बनवारी सिंह किसान हैं। वह पत्नी छाया के साथ घर में ताला लगाकर 14 जून को किसी काम से बाहर गए थे। परिवार के लोग शनिवार रात घर लौटे। घर का ताला टूटा देखा। बनवारी लाल ने बताया कि चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी और पांच हजार नकदी चुरा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।