फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चाचा-भतीजे के घरों से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। एक गांव के दो घरों में सेंध लगाकर बुधवार रात चोर नकदी और जेवर समेत तीन लाख का सामान उठा ले गए। तीसरे घर में चोरों ने चोरी की कोशिश की। थाना क्षेत्र के उदईसरायं गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि चोर घर के पीछे दीवार में सेंध लगाकर घुसे। बक्से का ताला तोड़कर जेवर और साइकिल उठा ले गए। चाचा संतु के घर में सेंध लगाकर चोर 16 हजार रुपये, 250 ग्राम चांदी के जेवर चुरा ले गए। पड़ोसी गया प्रसाद लोधी के यहां चोर पहुंचे। सेंध लगाते समय पीछे हिस्से में बंधी भैंस की आवाज आई। परिजन की नींद खुलने चोर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें