फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ताला तोड़कर घर से दिनदहाड़े नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। हरदो स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत जेवर पार कर दिए। शाम को जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो चोरी की घटना के बारे में पता चला। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर सौंपी है। खागा कस्बे के हरदो वार्ड के रहने वाले रामचंद्र की पत्नी माया देवी शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बच्चों को लेकर ईलाज कराने खागा गई थीं। पति भी सुबह ड्यूटी पर चले गए थे। वह शाम चार बजे घर पहुंची। घर के दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे में बक्से का ताला टूटा था और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने बताया कि चोर करीब 20 हजार रुपये नकद व जेवर चोरी कर ले गए हैं। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें