फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाने के गैधेमऊ गांव में 28 सितंबर की रात घर से दो लाख की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सैय्यद मुनव्वर अली का परिवार घटना की रात कहीं गया था। उनकी मां अनवरी बेगम सुबह नमाज पढ़ने उठीं। उन्होंने दरवाजे में लगे ताले टूटे पाए थे। कमरे में रखी अलमारी का लाॅकर टूटा था। सैयद मुनव्वर ने बताया कि चोर अलमारी का लॉक तोड़कर दो लाख रुपये व चार से पांच लाख कीमत के जेवरात चोर चुरा ले गए थे। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।