फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़े कंटेनर की सील तोड़कर7.33 लाख के माल की चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली के बिगड़े कंटेनर की सील तोड़कर एक कंपनी का लाखों का माल चोरी करने का कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राजस्थान प्रांत अलवर जिला फहरी निवासी खालिद खान तेजस कार्गो इंडिया प्रा लि. में चालक है। उसने बताया कि वह 13 जुलाई को दादरी से जमशेदपुर टाटानगर सेफ एक्सप्रेस कंपनी का माल लेकर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायं मीना शाह हाईवे पर उदय प्रताप सिंह काॅलेज के पास ट्रक के गियर बाक्स में खराबी आ गई। ट्रक रोड के किनारे खड़ा किया। रात होने के कारण मैकेनिक नहीं मिला। वह खलासी के साथ गाड़ी में आराम करने लगा। दूसरे दिन ट्रक के कंटेनर के पीछे का दरवाजा खुला था। उसकी सील कटी थी। कंटेनर से सात लाख 33 हजार रुपये के 42 बाॅक्स गायब थे। घटना की 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें