फतेहपुर। अवैध टेंपो टैक्सी स्टैंड संचालन में दो संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने संचालित स्टैंड भी हटवाया है। खागा कोतवाली में तैनात एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि फोर्स के साथ कस्बे में चेकिंग को पहुंचे। किशनपुर रोड नाका पुल पार लंबरदार मार्केट के पास किनारे कई टैक्सी, टेंपो मौजूद मिले। पहले भी इन टैक्सी टेंपो को हटवाया जा चुका है। इसके बाद अवैध तरीके से स्टैंड विजय नगर निवासी नीरज सिंह संचालित करते मिला। प्रत्येक वाहनों से 100-100 रुपये दबाव बनाकर वसूल रहा था। मामले में एसआई की ओर नीरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, कोतवाली के ही कांस्टेबल प्रदीप कुमार की ओर से नूरी मस्जिद के पास संचालित अवैैध टेंपो, टैक्सी स्टैंड पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। संचालक टेंपो चालकों से दबाव बनाकर 40 रुपये प्रतिचक्कर वसूली करता है। कांस्टेबल की तहरीर पर स्टैंड संचालक नई बाजार निवासी सुरेश चंद्र अग्रहरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।