फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति समेत आठ ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर खखरेरू पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी प्रभा सिंह की पुत्री ऊषा देवी (25) की शादी कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा निवासी मनमोहन सिंह के साथ नौ फरवरी को 2022 को हुई थी। विवाहिता ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना के चलते मायके में 23 मई 2023 को फांसी लगाकर जान दे दी थी।
मामले में प्रभा सिंह की ओर बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभा सिंह ने कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर खखरेरू पुलिस ने पति मनमोहन, ससुर गुलाब सिंह, सास उमा देवी, देवर सोनू सिंह निवासी गौरा कोतवाली मंझनपुर कौशांबी व लड़के के नाना चंद्रभान सिंह, मामा शंभू सिंह निवासी हरदासपुर खखरेरू, मध्यस्थ दिनेश सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी निवासी भीमपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के रूप में ससुरालीजन नौ लाख 50 हजार, सोने, चांदी के जेवरात की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर गाली गलौज, मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें