फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक्सईएन समेत तीन पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। दो साल पहले कस्बे में झूलते बिजली तारों के टकराने की चिंगारी से झुलसे पांच साल के बच्चे की मौत पर तत्कालीन एक्सईएन समेत तीन बिजली अधिकारियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना कल्यानपुर थाने के चौडगरा कस्बे में 12 अगस्त 2022 की सुबह हुई थी। हादसे में चौडगरा के दिनेश कुशवाहा का पांच साल का पुत्र लकी झुलसा था। उसकी पीजीआई लखनऊ में इलाज दौरान 15 दिन बाद मौत हो गई थी। पीड़ित दिनेश को बिजली विभाग के अधिकारी मुआवजा के लिए टरकाते रहे। पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की थी। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन लाइनमैन दयाराम,जेई मुकेश गौतम, अधिशासी अभियंता राकेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें