फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो पक्षों पर लूट समेत कई धाराओं में 18 पर मुकदमा

Sun, 28 Jan 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के सैयदवाड़ा में हुए बवाल में सात घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बवाल हो गया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शुक्रवार को बलवा, मारपीट, लूट, धमकी समेत कई धाराओं में 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सात घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

एक पक्ष से शब्बीर अहमद की पत्नी शबाना का आरोप है कि देवरानी वसीमा, देवर शफीक, भतीजी शाइस्ता, भतीजे उली सैफ, समीर, नुरुल, आलम, नसीमा, नसीम, मोसना दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज की। सूचना पुलिस चौकी आबूनगर में दी। पुलिस से शिकायत की खुन्नस में लाठी डंडा, बेल्चा से हमला किया। उन लोगों ने बेटे आदिल, बेटी चांदनी, रोशनी, उजमा को घर में घुसकर पीटा। देवर शफीक ने अभद्रता की। उसकी बेटी का मोबाइल लेकर भाग निकला। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दूसरे पक्ष से शफीक की पत्नी वसीमा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी शबाना पत्नी शब्बीर पुरानी रंजिश मानती है। उसकी पालतू गाय के बच्चे को 22 जनवरी जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था। मामले की शिकायत लेकर वसीमा 24 जनवरी की शाम पड़ोसी शबाना के घर पहुंची। इसी खुन्नस में शबाना, खुशनुमा साबरीन, उजमा, चांदनी, उजैफा, आदिल, शानू दरवाजे पर आए। गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लात घूसों और डंडा से पीटा। शोर मचाने पर परिवार की विकलांग शम्मो, शाहिस्ता बचाने आई। उन्हें भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें