फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फौजी की वर्दी पहनकर ठगी करने वाले के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सेना में भर्ती का झांसा देकर ठगी के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी सेना की वर्दी पहने प्रोफाइल की फोटो अपने मेल व फेसबुक आईडी में अपलोड करके जालसाजी में फंसाता था।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह मलवां का निवासी है। वह सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। शैलेंद्र की प्रोफाइल देखकर कानपुर निवासी अर्पिता त्रिपाठी ने उससे बात की। शैलेंद्र ने भी सेना में भर्ती कराने के बड़े-बड़े दावे किए। उसके प्रलोभन के जाल में अर्पिता फंस गई। अर्पिता ने बताया कि परीक्षा में पास करने के नाम पर ठग ने 11 हजार रुपये आनलाइन मंगवाए। इसके बाद भर्ती के लिए डिमांड ज्यादा थी। उसने मांगे रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उसे बाद में शैलेंद्र की जालसाजी की जानकारी हुई। उसने शैलेंद्र से सेना भर्ती के बारे में जानकारी चाही, तो वह आनाकानी करने लगा। उसने मलवां थाना में शैलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलवां थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें