फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संविदा बैंक कर्मी को पीटकर लूट का पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक के संविदा कर्मी से मारपीट व लूटपाट का कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाने के चक कोर्रा सादात निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा विजयीपुर ऋण विभाग में संविदा कर्मी है। वह फाइनेंस का काम देखता है। सनगांव निवासी मनीष कुमार, कुलदीप कुमार ने बैंक से ऋण के लिए आवेदन किया था। उनका ऋण पास नहीं हो सका। उस पर समय बर्बादी और फाइल खर्च का आरोप लगाकर गाली गलौज की। उस पर दो लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। वह 23 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बाइक से मित्र ज्ञानेंद्र कुमार के साथ घर लौट रहा था। थरियांव-असोथर मार्ग पर चक कोर्रा सादात मोड़ के पास घात लगाए मनीष, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार व दो अन्य बाइक से मिले। लाठी डंडो के बल पर उसके पास से 30 हजार रुपये व गले से सोने की चेन लूट ली। उसे और मित्र ज्ञानेंद्र कुमार को पीटा। उसकी बाइक भी लेकर चले गए। थरियांव थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर लूटपाट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें