फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर ब्लॉक के कोर्राकनक गांव की कोटेदार सावित्री देवी पर राशन की दुकान से 180 क्विंटल खाद्यान की काला बाजारी करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने बुधवार को कोर्राकनक गांव के कोटेदार सावित्री की दुकान की जांच की। इसमें 66 क्विंटल गेहूं, 108 क्विंटल चावल व आठ क्विंटल बाजारा कुल 180 क्विंटल खाद्यान दुकान से गायब मिला। इस पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए सावित्री देवी व पति कमल किशोर पर आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी का मुकदमा ललौली थाने में दर्ज कराया है।( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें