फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फरार हत्यारोपी पिता-पुत्रों पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। पांच साल से फरार चल रहे हत्यारोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ललौली थाने के ओती निवासी कुलदीप सिंह की 2018 में हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच के विवेचक ने चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद आरोपी हाजिर नहीं हुए। आरोपियाें के घर में विवेचक अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोर्ट में हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क किए जाने की नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन

इसके बाद विवेचक की ओर से ललौली थाने में आरोपी सगे भाई बद्रीविशाल सिंह उर्फ कल्लू, जगन्नाथ सिंह उर्फ चून्नू, केदार सिंह उर्फ ननकवा, बद्रीविशाल के पुत्र प्रभात सिंह उर्फ झल्लर, ज्वाला सिंह के कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी पुलिस को देखकर भाग जाते हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए राजनैतिक व प्रशासनिक दबाव बनाते हैं। गैर जमानती वारंट जारी होने पर आरोपियों के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद भी हाजिर नहीं हुए। आरोपी अपनी चल और अचल संपत्ति को भी बेच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें