फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों पर मारपीट का मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 30 Apr 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर में टीन रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। दरौटा लालपुर निवासी लालमन प्रजापति अपने घर के सामने शनिवार को टीन लगा रहा था।

विज्ञापन


लालमन का आरोप है कि पूर्व प्रधान रामशंकर उर्फ पत्तर अपने भाई शिवशंकर,पुष्पेंद्र, जनसेवक मौके पर आए। उसने टीन डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर उसे और परिवार के अंकुर, राजमन,विपिन,राजमन की पत्नी केशकाली,लालमन की पत्नी माया, कुसुमा को मारापीटा। पूर्व प्रधान ने बताया कि उसकी जगह पर टीन डालकर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर लालमन पक्ष ने उनके साथ मारपीट की है। वह घायल हुआ है। प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया कि दोनों पक्षों के 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें