फतेहपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के आदेश पर असोथर पुलिस ने जेसीबी से घर गिराने का मुकदमा दर्ज किया है।
असोथर थाने के बगहा मजरे सरकंडी निवासी बालकृष्ण निषाद किसान हैं। जमीन पर सहखातेदार रघुराज अपने पुत्र देशराज, बाबू, कृष्णपाल व राम सिंह छप्पर डालकर रहते थे। आरोप है कि गांव के ही रामाधीन उर्फ छोटकवा अपने पुत्रों राममूरत, रामनरेश, बिहारी, रमेश के साथ 16 अगस्त को जेसीबी लेकर पहुंचे। उनके घरों को ढहा दिया। फलदार पेड़ आम, बेर, नीम का पेड़ कटवाकर फेंक दिया। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जमीन पर घर बनाने से रोककर जान से मारने की धमकी देती हैं। आयोग के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)