फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 3010 रुपये का कार सवारों ने भरवाया डीजल सेल्समैन बंद करने लगा ढक्कन, तभी भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र गोधरौली हाईवे पर पेट्रोल पंप से शनिवार रात करीब 11 बजे कार में डीजल भरवाने के बाद सवार लेकर कार भाग निकले।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के सेल्समैन जीतू ने बताया कि तीन हजार 10 रुपये का कार में डीजल भरा था। वह फ्यूल टैंक का ढक्कन बंद करने लगा। इतने में ही सवार कार लेकर भाग निकले। शोर मचाने पर दूसरे सेल्समैन ने बाइक से कार का पीछा किया। कार तेज रफ्तार में निकल गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में कार में प्रदेश सरकार का लोगो व भारत सरकार की पट्टिका का प्रिंट था। कार का नंबर लखनऊ का था। सेल्समैन ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक राजेश कुमार शुक्ला का लखनऊ में भी आवास है। मैनेजर की सूचना पर उन्होंने कार नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया। उस नंबर की असली कार गैराज में 15 दिन से बनने को खड़ी होने का पता लगा। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें