फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार सवार दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। उड़ीसा से गांजे की सप्लाई पहुंचाने आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब एक लाख कीमत का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
राधानगर पुलिस ने बांदा हाईवे पर चेकिंग दौरान संदिग्ध सेंट्रो कार रविवार को पकड़ी। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि संदिग्ध कार की तलाशी ली गई। तलाशी में 12 किलो गांजा बरामद हुआ। तभी कार सवार तस्कर आकाश आणवानी और नील सागर तिवारी को हिरासत में लिया गया। दोनों मध्य प्रदेश सतना जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आबकारी कार्यालय के पास रहते हैं।
विज्ञापन

दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में सामने आया कि उड़ीसा से गांजे की सप्लाई लेकर निकले थे। रास्ते में बांदा में भी डिलीवरी दी थी। इसके बाद शहर में किसी को डिलीवरी पहुंचाना था। उससे बातचीत फोन में होनी थी। गांजा खरीदने वाले की खोजबीन की जा रही है। आरोपियों की कार सीज की गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। गांजे की कीमत करीब एक लाख से अधिक की है।
विज्ञापन


आठ किलो गांजे के साथ छह गिरफ्तार
फतेहपुर। विभिन्न थानों की पुलिस ने आठ किलो गांजे के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने भिटौरा बाईपास चौराहा से चक बिसौली निवासी निर्भय सिंह को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से लखनऊ सैरपुर थाना क्षेत्र के इल्डिको सिटी सीतापुर रोड का रहने वाला है। उधर, औंग पुलिस ने शिवराजपुर मार्ग पर औंग निवासी मोनू कश्यप को एक किलो 600 सौ ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपी पहले चोरी के मामले में जेल जा चुका है। हथगाम पुलिस ने सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी संदीप कुमार यादव को एक किलो 500 ग्राम गांजे और उसके साथी लोकेश पांडेय को एक किलो 250 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। किशनपुर पुलिस ने कछरा गांव के अखिलेश सिंह को एक किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें