फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डंपर से टकरा डिवाइडर में पलटी कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ पर रविवार दोपहर डंपर से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइड पर पलट गई। हादसे में पूर्व सैनिक दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन

कानपुर नौबस्ता थाने के पशुपति नगर निवासी किशन वर्मा अपने पूर्व सैनिक नाना जवाहरलाल के साथ शहर रिश्तेदार के घर कार से वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कोराईं ओवरब्रिज से पहले कार सवार गलत रूट पर चले गए। सर्विस लेन से मुड़कर वह हाईवे पर जाने लगे। सामने से आए डंपर की टक्कर से कार डिवाइडर पर पलट गई।
हादसा देख राहगीरों ने कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि कार सवार सुरक्षित हैं। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें