औंग। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसा कानपुर- प्रयागराज हाईवे पर रामपुर मोड़ के पास हुआ।
भदोही जिले के कोतवाली शहर निवासी सिराज अली (32) परिवार के जयपुर में रहते हैं। वहीं कपड़े का कारोबार करते हैं। उनके परिवार में शादी समारोह है। सिराज अपनी पत्नी हिना (26 ), बहन सनूवा (23), भाई गुफरान (20) के साथ शादी में शामिल होने भदोही जा रहे थे। ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार चारों लोग घायल हो गए।
घायलों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला जा सका। समाजसेवी आनंद कुमार पांडेय ने औंग स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया।