- बिना वर्दी में कप्तान के आने पर मची मातहतों में खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। करीब 30 किलोमीटर साइकिल से बिना वर्दी में एसपी उदयशंकर सिंह कोतवाली पहुंच गए। कप्तान को देखकर पुलिस कर्मी हैरान हो गए। पुलिस अधीक्षक कोतवाली में निरीक्षण किया। कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
वह साइकिल से बिंदकी पुलिस क्षेत्राधिकारी के आवास भी पहुंचे। इसके बाद निजी वाहन से मुख्यालय लौट गए। रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसपी साइकिल से बिना वर्दी पहुंचे। साइकिल से बिंदकी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में कप्तान के जाने के बाद भी कर्मियों में कार्रवाई को लेकर भय का माहौल है। एसपी ने निरीक्षण किया। कोतवाली में मौजूद दरोगा व अन्य पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ की। सीओ से उनके आवास पर मिले। सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि औचक निरीक्षण पर एसपी आए थे।