फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक ने मनाया स्थापना दिवस

Fri, 19 Jun 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केनरा बैंक शाखा का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर ऋण वितरण कैंप भी लगाया गया जिसमें अंचल कार्यालय लखनऊ से मंडलीय प्रबंधक नीतिस कुमार ने विभिन्न योजनाओं में लगभग एक करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र लाभार्थियों को प्रदान किए। शाखा प्रबंधक टीपी यादव ने बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। बताया कि पिछले एक वर्ष में शाखा ने लगभग पांच करोड़ का व्यवसाय किया। उन्होंने जनता से बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर समाज में सफल उद्यमी बनने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना, दुर्घटना बीमा एवं अटल पेंशन योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। शाखा ने आधार कार्ड बनवाने में भी कर्बी मैनेजमेंट के माध्यम से अच्छा योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें