फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान, चार नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से खागा तहसील क्षेत्र में चार नमूने भरे गए हैं। दरियामऊ स्थित जितेंद्र सिंह की दुकान से साबूदाना व प्रदीप के किराना स्टोर से मूंगफली दाने का सैंपल लिया गया है। इसी तरह सरौली स्थित अभिषेक तिवारी के किराना स्टोर से छुहारा और नौबस्ता रोड स्थित भोला प्रसाद गुप्ता के किराना स्टोर से सोहन पापड़ी का नमूना संग्रहीत किया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें