आठ किलो 250 ग्राम की बंद गोभी दिखाते किसान रतन कुशवाहा।
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर क्षेत्र के मवइया गांव में आठ किलो 250 ग्राम की बंद गोभी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।
किसान रतन कुशवाहा के खेत में उगे इस अजीबोगरीब बंद गोभी को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं।
हालांकि बंद गोभी ज्यादातर ढाई से तीन चार किलो तक होते हैं लेकिन यह बंद गोभी काफी बड़ा है। किसान ने बताया कि उसने बंद गोभी की कीमत 51 रु पये रखी है।