फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: युवक को बंधक बनाकर बैनामा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। युवक को बंधक बनाकर बैनामे कराने के मामले में मलवां पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कोढ़ई मजरे खाड़ेपुर निवासी राजेश ने बताया कि उसके मां और पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह निसंतान है और उसकी पत्नी ने भी दूसरा विवाह कर लिया है। भाइयों के परिवार अलग रहते हैं। इसका फायदा उठाकर गांव के संतलाल, ललौली थाना क्षेत्र के हरीरामपुर निवासी राजेश कुमार, दरियाबाद निवासी सुनील कुमार ने 10 दिसंबर 2021 को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण कर लिया और हरीरामपुर गांव में बंधक बनाकर रखा।
आरोप लगाया कि सादे स्टांप और कागजों में हस्ताक्षर कराकर बैनामा करने का दबाव बनाने लगे। दहशत में बैनामे को तैयार हो गया। 13 दिसंबर 2021 को तीनों तहसील फतेहपुर लेकर आए और उसके दो प्लाटों का बैनामा करा लिया। एक बैनामा सुनील कुमार और दूसरा राजेश कुमार ने 14 लाख में कराया। उसे रुपयों की चेक दी। इसके बाद 28 जनवरी 2022 को संतलाल ने अपनी पत्नी संध्या देवी नाम पर साढ़े छह लाख कीमत की जमीन एक लाख 70 हजार रुपये में खरीदी। 20 हजार नकद और डेढ़ लाख का चेक दिया। बैनामा में गवाह के रूप सतेंद्र कुमार, विजयवीर सिंह, संतोष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जब चेकों का भुगतान कराने पहुंचा तो जालसाजी का पता लगा। पुलिस न कोई कार्रवाई नहीं की तब कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि मामले में सुनील कुमार, हरीरामपुर के राजेश कुमार, संध्या देवी, संतलाल, संतोष कुमार, सतेंद्र कुमार, विजयवीर सिंह के खिलाफ अपहरण, नशीला पदार्थ खिलाने, बंधक बनाने, धमकी, जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें