खागा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को भाजपा नेत्री शोभा अग्रवाल के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होने कहा कि दुर्घटना होने पर जीएसटी धारक व्यापारियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। कोरोना को भी दुर्घटना मानकर मरने वाले व्यापारियों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में की जमीनों पर बनीं दुकानों को रेहड़ी पटरी दुकानदारों को आवंटित की जाएं। निर्माण की लागत लेकर मालिकाना हक दिया जाए। व्यापारी कल्याण कोष बनाया जाए, सांसद और विधायकों की तरह जीएसटी अदा करने वाले व्यापारियों को पेंशन दी जाए। शिक्षक और स्नातक की विधानसभा परिषद की तरह व्यापारियों का भी विधान परिषद क्षेत्र गठित कर एमएलसी चुना जाए।