प्रशासनिक अनदेखी के बाद कस्बे के एक कारोबारी ने खस्ताहाल सड़क निर्माण कराने का बीड़ा उठाया। सोमवार से ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इलाहाबाद निवासी व्यवसायी व खजुरिहापुर गांव के मूल निवासी राजेश कुमार मौर्य इलाहाबाद से आते समय सड़क की दुर्दशा देखकर कस्बे के लोगों से जानकारी ली। लोगों के दुख बयां करने पर उन्होंने अपने निजी खर्चे से इंटरलाकिंग सड़क और दोनों तरफ नालियाें की निर्माण की घोषणा की। कस्बे के लोगों ने प्रशंसा करते हुए पक्ष में नारे लगाए। सोमवार से सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इस मौके पर रामसिंह मौर्य, मैकूलाल, राजेंद्र सिंह गौड़, मन्नूलाल मिश्रा, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद हारून, संजय जोशी, इशरत हसन, बचान मौर्य, विपिन कुमार, कमला अग्रहरि, आदि लोग मौजूद रहे।