फतेहपुर। साली से मजाक का विरोध करने पर बहनोई को तीन लोगों ने पीटा और कान का लिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
जाफरगंज थाने के फिरोजपुर निवासी अरविंद रैदास ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे दूध लेकर डेयरी गया था। घर में साली राधनी देवी अकेली थी। उसी समय गांव का गोरे रैदास नशे में घर पहुंचा। साली राधनी से मजाक करने लगा। कुछ देर बाद लौटा तो मामले की जानकारी हुई। उसने गोरे को फटकार लगाई। गोरे अपने साथी आशीष, सूरज रैदास के साथ उसे गाली गलौज कर पीटा। उसका दांत से कान काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए और उसके साथ मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)