बघौली। छोटे भाई की बरात रोकने के लिए उसके बड़े भाई ने न सिर्फ हंगामा काटा, बल्कि अपने पिता के साथ हाथापाई करते हुए उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये छीन लिए। बारात में जाने की तैयारी कर रही बहनों ने इसका विरोध किया तो भाई और भौजाई दोनों ने उनके जेवर-गहने छीन लिए। पुलिस को इस मामले में तहरीर दी गई है।
थाने के कमोलिया गांव निवासी रामकुमार के छोटे पुत्र अमन की बरात 12 जून को लखीमपुर जा रही थी। सभी लोग बरात में जाने की तैयारियां कर रहे थे। उसी बीच रामकुमार के बड़े पुत्र राहुल और उसकी पत्नी सोनी हंगामा करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई में रामकुमार का कुर्ता तक फट गया और राहुल ने उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए। बीच-बचाव करने पहुंची बहनें संध्या और जूली के जेवर नोंचकर दोनों पति व पत्नी भाग गए। रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट की। पिता रामकुमार का कहना है कि राहुल और उसकी पत्नी अमन का विवाह नहीं होने देना चाहती थी। उसी वजह से इतना हंगामा किया। बरात से लौटकर रामकुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि जांच की रही है।