फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच घरों के टूटे ताले सोते रहे रखवाले

Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय 4- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता टीजीटू धर्मेंद्र। संवाद
विज्ञापन


पांच घरों के टूटे ताले सोते रहे रखवाले

- तीन घरों व स्कूल से चोरी, एक घर से कुछ हाथ नहीं लगा
- बिजली विभाग के इंजीनियर के घर चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी

बिंदकी। चोरों ने बुधवार रात धमाचौकड़ी मचाई है। चार घरों व एक प्राथमिक विद्यालय में चोर पहुंचे। तीन घरों व स्कूल से नकदी, जेवरात, सामान चोर चुरा ले गए हैं। पुलिस जांच करने पहुंची है।

कोतवाली क्षेत्र के खजुहा रोड उपकेंद्र परिसर में टीजीटू धर्मेंद्र रहते हैं। उनके घर का ताला तोड़कर चोर पांच हजार रुपये और करीब 50 हजार कीमत के जेवरात चोर चुरा ले गए। उपकेंद्र से कुछ दूर आदर्श नगर मोहल्ले में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी राहुल के घर का ताला तोड़ा। घर में नकदी, जेवरात न होने पर खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन

तीसरे उपकेंद्र के पास ही रहने वाली माजिद अली के घर के तीन ताले तोड़कर करीब 10 हजार का सामान उठा ले गए। ईदगाह के पास रहने वाले कमलेश कुमार तिवारी के घर से 50 हजार कीमत का सामान चोर चुरा ले गए।
हजरतपुर ठठराही मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, खाली गैस का एक सिलिंडर, रजिस्टर, एक प्रेशर कुकर सहित कई हजार का सामान चुरा ले गए। पुलिस सभी स्थानों पर जांच करने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


दरवाजे से तीन बकरियां चोरी
जहानाबाद। थानाक्षेत्र के सरांयधरमपुर से चोर तीन बकरियां चुरा ले गए। पीड़ित दिलीप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बकरियां घर के दरवाजे बंधी थीं। वह रात को कुछ दूरी पर सोया था। उसकी गुरुवार भोर नींद खुली। बकरियां खूंटे से गायब थीं। करीब 25 हजार कीमत की बकरियां चोर चुरा ले गए हैं। दिलीप ने बताया कि चोर गांव में बकरी खरीदने बाइक और चार पहिया के बहाने आते हैं। बंधी बकरियों को वाहनों से लेकर भाग जाते हैं। गांव से बीते कुछ माह में 15 से 20 बकरियां चोरी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें