किशनपुर। कस्बे से दादों घाट के लिए बना यमुना पुल फिर धंस गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है।
घटिया निर्माण की वजह से पहली बरसात में ही इसकी पोल खुल गई थी और पूरी सड़क में दरारें आ गईं थी। पुल के किनारे की दीवारें भी टूटकर नीचे गिर गई थीं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बांस और बल्लियों के सहारे मिट्टी रोककर इसे काम चलाने लायक बना दिया था। सोमवार को सड़क फिर से धंस गई। अब एहतियातन नागा बाबा मंदिर के पास बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। बाइक सवार और पैदल यात्री ही निकल रहे हैं।
जेई मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि काम शुरू है। कार्यदायी संस्था काम कर रही है। जल्द ही रास्ता सही कराया जाएगा।