फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर वकील पर ईंट से हमला

Fri, 24 Feb 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में घुसकर वकील के साथ पड़ोसी ने मारपीट की। ईंट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला निवासी सुरेेश नारायण अवस्थी वकील हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि उनके घर में निर्माण का काम चल रहा है। पड़ोसी विनोद मौर्या काम कर रहे मजदूरों से अचानक गालीगलौज करने लगा। बेटे प्रफुल्ल अवस्थी ने विरोध किया तो उससे भी गालीगलौज की। वह भी मौके पर पहुंचे तो विनोद मौर्या ने उन्हें ईंट लेकर दौड़ा लिया। वह जान बचाकर घर के अंदर आ गए और जान बचाने का प्रयास किया। विनोद भी अंदर आकर मारपीट करने लगा और ईंट से सिर फोड़ दिया। पत्नी ने बीच बचाव का प्रयास किया। इस बीच मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए, तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें