फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इलेक्ट्रिक बस की टक्कर से बालक की मौत

Fri, 10 Mar 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस की टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा से परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासी अनिल शर्मा का बेटा प्रज्ज्वल शर्मा (8) घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था। तभी बिंदकी से कानपुर जा रही इलेक्ट्रिक बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन बच्चे को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। उधर, दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भागा। लोगों ने पीछा कर दुर्घटना स्थल से लगभग तीन किमी दूर तेंदुली गांव के समीप पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने इलेक्ट्रिक बस को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस परिचालक और बस कोतवाली ले आई। पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी पर एसडीएम अंजू वर्मा और सीओ परशुराम त्रिपाठी मृतक के घर पहुंचे।
विज्ञापन

.............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें