फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Thu, 02 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड पर जनता मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवारों में एक की हैलट कानपुर में बुधवार की भोर मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। उसका शव आते ही मोहल्ले में कोहराम मचा है। शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।       मंगलवार को नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासी रोडवेज बस के परिचालक शेखर सोनी (45) अपने साथी मोहल्ले के ही धर्मेंद्र विश्वकर्मा (52) के साथ बगैर हेलमेट लगाए फतेहपुर से वापस घर लौट रहेे थे। रास्ते में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड हाइवे पर जनता मोड़ बाईपास के पास पुलिस चेकिंग के दौरान तेजरफ्तार से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने सीएचसी बिंदकी मेें भर्ती कराया था। सिर व चेहरे में गंभीर चोट आने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया था। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान धमेंद्र की मौत हो गई। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव बिंदकी लाया गया। शव आते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुशीला शर्मा, पुत्र सुनील, अनिल का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें