फोटो-़1-स्टेट हाइवे पर क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर पहुर गांव के पास बुधवार रात कंटेनर और बोलेरो में टक्कर हो गई। कानपुर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रेऊना निवासी फूल सिंह पत्नी मोनिका यादव, बेटे प्रिंस के साथ प्रयागराज से घर बोलेरो से लौट रहे थे। पहुर गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से बोलेरो टकरा गई। पुलिस ने बोलेरो में फंसे तीनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने तीनों को घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि बोलेरो चौडगरा से जहानाबाद की ओर जा रही थी। कोहरे की वजह से सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर और क्षतिग्रस्त बोलेरो को थाने में खड़ा कराया गया है।
फोटो-़1-स्टेट हाइवे पर क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद