फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता युवक का कुएं से शव बरामद

Wed, 07 Jun 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। पांच दिन से लापता युवक का सोमवार शाम कुएं से शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कमरापुर गांव निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा का पुत्र जयप्रकाश (20) पांच दिन पहले घर से गांव में घूमने निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन खोजबीन में जुटे थे। चरवाहे दुर्गंध आने पर शाम को गांव किनारे कुएं के पास पहुंचे। कुएं में शव उतराता देख चरवाहों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह कैसे में कुएं में गिरा है, यह नहीं समझ आ रहा है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। संवाद
.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें