चौडगरा। खेत की रखवाली कर रहे किसान का बुधवार को 24 घंटे बाद कुएं से शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी दयाराम यादव (65) बुधवार दोपहर घर से खेत गए थे। वह शाम को घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन रात तक खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था।
चरवाहे खेत के पास गुरुवार दोपहर पानी पीने कुएं के पास पहुंचे। तभी कुएं में शव पड़ा देखा। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक के इकलौते बेटे सुनील ने बताया कि कुआं गांव के ही रमाशंकर का है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पानी लेने कुएं के पास पहुंचे होंगे। तभी पैर फिसलने गिरे हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।