फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता बच्चे का पड़ोसी के टैंक से शव बरामद

Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो 16- अंशराज लोधी
विज्ञापन

14- रोते बिलखती मां रामदेवी व अन्य परिजन
15- इसी खुले टैंक से बच्चे का शव हुआ बरामद
लापता बच्चे का पड़ोसी के टैंक से शव बरामद
- पुलिस ने रात को दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट
- परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्लीपुर। घर के बाहर से खेलते समय लापता बच्चे का करीब 15 घंटे बाद शव खुले सेफ्टी टैंक से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक मां और पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के झाड़ीरामपुर गांव निवासी अचल लोधी का पुत्र अंशराज लोधी (5) शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। करीब शाम छह बजे अचानक लापता हो गया। परिजन खोजबीन में जुट गए। कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने रात को पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में रात को पड़ोसी फूलचंद्र लोधी के पानी भरे खुले टैंक में तलाश की। कोई पता नहीं लगा था। टैंक में सुबह करीब नौ बजे बच्चे का शव उतराता ग्रामीणों ने देखकर परिवार को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल टैंक से पड़ोसी ने खुला छोड़ रखा है। किसी ने बच्चे को गड्ढे में रंजिश के चलते फेंका होगा। इकलौता चिराग बुझने से मां रामदेवी का हाल बेहाल है। मृतक से बड़ी बहनें तेजल, अकांक्षा हैं। पिता अचल लोधी सरिया फैक्टरी में मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि बच्चा खेलते समय टैंक में डूबा होगा। किसी ने उसे डूबते नहीं देखा था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद घटना मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें