फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ पैगंबरपुर में सोमवार को गंगा नदी किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव पानी में पड़ा होने के कारण पूरी तरह फूल चुका है। युवक ने गहरे ग्रे रंग की पैंट और हल्के नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।