बहुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बा चौराहे पर गैंगस्टर हाजी रजा का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद नायब तहसीलदार अमृत कुमार और ललौली पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप है कि गैंगस्टर हाजी रजा के वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। इससे पूरे देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। यह घटना जनपद के साथ देश के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, ज्ञानू शुक्ला, राजा सिंह, मनोज निषाद, कुंदन लाल शर्मा, सुशील सिंह भदौरिया, प्रकाश सिंह, विजय सिंह, चिदानंद शुक्ला, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।