फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीजेपी नेता ने भाई को बेरहमी से पीटा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान हैदर के खिलाफ भाई को घर में घुसकर डंडे से पीटने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
शहर के लाला बाजार महाजरी निवासी फरहान अब्बास उर्फ वासू ने बताया कि वह बुधवार दोपहर अपने पैतृक घर बाकरगंज में था। उसका बीजेपी नेता सगा भाई फैजान हैदर खुन्नस मानता है। अचानक फैजान घर पहुंचा। उसे डंडे से अचानक पीटने लगा। उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। आरोप है कि जेब में पड़े 270 रुपये छाती पर तमंचा सटाकर लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका राजनैतिक प्रभाव है। कई बार पार्टी का प्रभाव दिखाकर धमकी दे चुका है। कार्यवाहक कोतवाल रामनरेश सिंह ने बताया कि घायल फरहान को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। लूट के आरोप की जांच की जाएगी। मारपीट, गाली गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता फैजान ने बताया कि घटना झूठी है। भाई नशेबाज है। वह गलत आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें