फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी

Tue, 02 May 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- फोन पर सजायाफ्ता होने के बाद भी चुनाव लड़ने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। किशनपुर नगर पंचायत से भाजपा के चेयरमैन पद प्रत्याशी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में प्रत्याशी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मोबाइल सर्विलांस में लगाकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

किशनपुर कस्बा निवासी सुरेंद्र कुमार सोनकर भाजपा प्रत्याशी हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब साढ़े11 बजे मोबाइल पर किसी ने फोन किया। उसने धमकाते हुए बोला कि वह सजायाफ्ता है। इसके बावजूद चुनाव क्यों लड़ रहा है। नाम पूछने पर बार-बार चुनाव लड़ने की बात बोलता रहा। उसे जल्द ही देख लेने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल सर्विलांस में लगाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें