फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व विधायक की पत्नी की चेन लूटकर भागे बाइकर्स

Fri, 12 Jul 2024 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीजेपी के पूर्व विधायक करन सिंह पटेल की पत्नी शांति सिंह की चेन गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाश लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद शांति देवी की दहशत से हालत बिगड़ गई है। सीओ व कोतवाली का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बाइक सवार बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के जरिए संदिग्धों की तलाश में जुटी है। शहर में दिनदहाड़े लूट की बढ़ रही वारदात कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शहर के आवास विकास में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी शांति सिंह हर दिन की तरह सुबह टहलने के लिए निकली। जब वह घर से करीब 50 मीटर दूर पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने के लिए झपट्टा मारा। शांति ने हाथ लगाकर चेन पकड़ ली तो चेन का एक टुकड़ा उनके हाथ में रह गया।
बाकी लॉकेट समेत चेन लुटेरे लेकर भाग निकले। लूट के बाद लुटेरे पूर्व विधायक के आवास के सामने से ही भागे। सूचना पर सीओ सिटी वीर सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह व चौकी का फोर्स पहुंचा। पुलिस शहर में नाकेबंदी कर बाइक सवारों की खोजबीन में जुटी। बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बाइक चलाने वाला बदमाश हेलमेट लगाए है। पीछे बैठा बदमाश चश्मा लगाए दिखा है। घटना के बाद दहशत के चलते ब्लड प्रेशर बढ़ने से शांति सिंह की हालत बिगड़ गई। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
15 दिन में चेन लूट की पांचवीं घटना
- आईटीआई रोड में मधुमाला शर्मा से चेन लूट।
- पत्थरकटा चौराहे से डाक्टर की पत्नी से चेन स्नैचिंग।
- शांतिनगर में शकुंतला सिंह की चेन स्नैचिंग।
- थरियांव हाईवे पर सुनीता का मंगलसूत्र लूटा।
- वर्मा चौराहे पर विमलेश त्रिपाठी से जेवरों की टप्पेबाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें